प्रियंका कुमारी(संवाददाता)
शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी विधानसभा के नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का बलराम नगर स्थित अपने कार्यालय पर शाल व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि पार्टी की रीढ़ होते हैं। भाजपा एकलौती ऐसी पार्टी है जहां पोस्टर चिपकाने वाला से लेकर बूथ अध्यक्ष और एक सामान्य कार्यकर्ता भी उच्च पदों तक जा सकता है। कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवनियुक्त बलराम नगर मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर, राम विहार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा जी, लोनी देहात मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चौहान, परशुराम नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता जी एवं संगम विहार मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार और जिला प्रतिनिधि चन्द्र पाल प्रधान जी, मनवीर सिंह , मांगेराम मावी, देवेंद्र भंडारी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त होने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सभी नवनियुक्त अध्यक्ष और प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।