टल गई Ramayana: The Legend of Prince Rama की भारत में रिलीज डेट, मेकर्स ने बताया क्या है दिक्कत

[adsforwp id="60"]

Hero Image

लक्ष्मीं कश्यप(संवाददाता)

इंडो-जपानी पौराणिक फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama) 31 साल के वनवास के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म 18 अक्टूबर को 4K फॉर्मेट में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। मेकर्स ने खुद इस बात की जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी।

नई दिल्ली। रामायण: पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित कई फिल्में और शोज बने हैं,जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्हीं में से एक है द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama),1993। ये एक जापानी-भारतीय एनीमेटेड फिल्म जोकि भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। मूवी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस बात की जानकारी दी।

कब रिलीज होने वाली थी फिल्म?

इस फिल्म का निर्माण जापानी फिल्ममेकर यूगो साको (Yugo Sako) ने किया था। उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर राम मोहन (Ram Mohan) के साथ मिलकर फिल्म का निर्देशन किया था।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]