जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपानेवाली ठंड, पारा माइनस 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जानिए कहां कितना रहा तापमान?

[adsforwp id="60"]

jammu kashmir, coldwave, snow fall- India TV Hindi

प्रियंका कुमारी(संवाददाता)

श्रीनगर:  जहां देश के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ढंड पड़ रही है। यहां शीतलहर का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान माइनस 3 से माइनस 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी में जहां तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं जोजिला में तापमान माइनस 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कश्मीर की बात करें तो वहां शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा। शोपियां में तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर लेहर में हालात कश्मीर से भी ज्यादा खराब हैं। लेह में तापमान माइनस 10 डिग्री पर पहुंच गई।

जानिए किस इलाके में कितना तापमान

कश्मीर क्षेत्र:

  1. श्रीनगर: -3.0°C
  2. काजीगुंड : -4.4°C
  3. पहलगाम : -1.8°C
  4. कुपवाड़ा : -4.5°C
  5. कोकेरनाग : -2.0°C
  6. गुलमर्ग : -6.0°C
  7. सोनमर्ग : -8.4°C
  8. ज़ोजिला : -22.0°C
  9. अनंतनाग : -5.1°C
  10. ख़ुदवानी : -4.7°C
  11. गांदरबल : -1.2°C
  12. पुलवामा : -5.6°C
  13. बांदीपोरा : -1.2°C
  14. बारामूला : -2.0°C
  15. बडगाम : -3.6°C
  16. कुलगाम : -4.2°C
  17. शोपियां : -6.8°C
  18. लारनू : -3.8°C

Leave a Comment