लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)
नए साल और ठंड के मौसम में भारत के विभिन्न राज्यों में लोग घूमने के लिए यात्रा कर रहे है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे में पर्यटक जमी हुई झील में फंस गए। दरअसल, पर्यटक जहां खड़े थे वहां नीचे जमी झील की बर्फ टूट गई, जिससे वे ठंडे बर्फीले पानी में गिर गए। घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों की तुरंत कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस हादसे का वीडियो शेयर किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
महिलाओं समेत चार लोग झील में फंसे
यह दुर्घटना बर्फ से ढके क्षेत्र में हुई, जो एक लोकप्रिय शीतकालीन गंतव्य है जो अपने आश्चर्यजनक दृश्यों के लिए जाना जाता है। सामने आए वीडियो में दो महिलाओं समेत चार व्यक्तियों को बर्फ के टूटने के बाद जमी हुई झील में फंसते हुए दिखाया गया है। पर्यटकों के अचानक से बर्फ में गिरने से वहं अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने बांस की लाठियों से लैस होकर, उन्होंने पर्यटकों को बर्फीले पानी से सफलतापूर्वक बचाया।
क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
इस पूरी घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- “अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रे पर पर्यटकों को मेरी सलाह: अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर चलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और बर्फीले हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमा देने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।