लक्ष्मी कश्यप (संवाददाता)
Chardham Yatra 2024 चारधाम यात्रा 2024 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 2 नवंबर को बंद हो जाएंगे। वहीं गुजरात के स्वामी नारायण गुरुकुल राजकोट से संत स्वामी के नेतृत्व में 60 साधु संतों का समूह उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा पर हैं। जानिएकब तक किए जा सकेंगे गंगोत्री धाम के दर्शन।
उत्तरकाशी। Chardham Yatra 2024: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। उस दिन डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए भगवती मंदिर मार्कंडेय के पास निवास करेगी।
तीन नवंबर को मां भगवती गंगे की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी। तत्पश्चात मुखवा में मां गंगा के दर्शन सुलभ होंगे।