प्रियंका कुमारी(संवाददाता)
आज के समय में सोशल मीडिया पर आपको वो हर इंसान मिल जाएगा जिसके पास स्मार्ट फोन है। स्मार्ट फोन चलाने वाले कुछ ही लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया पर दूर हैं वरना आज के समय में बुजुर्ग लोग और बच्चे भी सोशल मीडिया के बारे में जानते और उसका इस्तेमाल करते हैं। आम आदमी से लेकर एक्टर्स तक और बड़े उद्योगपति भी अपने मुताबिक अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर करते हैं। अभी एक वीडियो हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी हर्ष गोयनका को तो जानते ही होंगे। हर्ष गोयनका भारत के जाने-माने उद्योगपति हैं। उन्होंने अपने अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है वो एक वरमाला का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा और दुल्हन के हाथ में माला है। वहां पास में कई लोग ढोल और अन्य म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट को बजा रहे हैं। उनकी धुन पर दूल्हा और दुल्हन मजे से झूम रहे हैं और इसी तरह झूमते-झूमते दोनों एक दूसरे को माला पहनाते हैं। इस तरह वरमाला होते हुए आपने शायद ही कहीं देखा होगा।आपने अभी जो वीडियो देखा उसे खबर लिखे जाने तक एक्स प्लेटफॉर्म पर 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्शन में लिखा है, ‘अब तक का यह सबसे मजेदार वरमाला है।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- युद्ध और प्यार में सब कुछ सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि यह केरला का है। वहीं कई यूजर्स ने इस तरह से वरमाला करने को गलत बताया। एक यूजर ने लिखा- यह हमारी परंपरा का मजाक है।